The Story
बहुत पहले एक साहूकार के सात बेटे और वीरावती नाम की एक बेटी थी। सातों भाई अपनी इकलौती बहन से बहुत प्रेम करते थे। विवाह के बाद पहली करवा चौथ पर वीरावती मायके में थी और उसने पूरे दिन बिना अन्न-जल के व्रत रखा।
Long ago a merchant had seven sons and one daughter, Veeravati, whom all seven brothers adored. On her first Karva Chauth after marriage, Veeravati was at her parents' home and kept the fast all day without food or water.
शाम होते-होते वह भूख-प्यास से व्याकुल हो गई। बहन का कष्ट भाइयों से देखा नहीं गया। उन्होंने पेड़ के पीछे दीपक जलाकर छलनी की ओट से ऐसा प्रकाश किया मानो चाँद निकल आया हो, और बहन से कहा कि चंद्रोदय हो गया है।
By evening she was faint with hunger and thirst. Unable to bear her suffering, the brothers lit a lamp behind a tree and held a sieve before it so that it glowed like the rising moon, and told her the moon had risen.
वीरावती ने उसे चाँद समझकर अर्घ्य दिया और भोजन करने बैठ गई। पहला कौर लेते ही उसे छींक आई, दूसरे में बाल निकला और तीसरा कौर लेते ही समाचार आया कि उसके पति का देहांत हो गया है।
Taking it for the moon, Veeravati made her offering and sat down to eat. With the first bite she sneezed, in the second she found a hair, and as she took the third, word came that her husband had died.
वीरावती ने निश्चय किया कि वह अपने पति का अंतिम संस्कार नहीं होने देगी और अपने सतीत्व से उन्हें फिर से जीवित कराएगी। वह पूरे एक वर्ष तक पति के शरीर के पास बैठी रही, उसकी सेवा करती रही और हर चौथ का व्रत श्रद्धा से रखती रही।
Veeravati resolved not to let her husband's last rites be performed, trusting that her devotion would bring him back. For a whole year she sat beside his body, caring for it and keeping every monthly Chauth fast with faith.
अगले वर्ष करवा चौथ पर उसने पूरे विधि-विधान से व्रत रखा। उसकी अटूट श्रद्धा देखकर करवा माता (देवी पार्वती) प्रसन्न हुईं और उन्होंने उसके पति को जीवनदान दिया।
The next Karva Chauth she kept the fast with complete devotion and discipline. Pleased by her unwavering faith, Karva Mata (the Parvati Mata) restored her husband to life.
Conclusion
इसीलिए करवा चौथ का व्रत चंद्रमा के दर्शन के बाद ही खोला जाता है। जैसे करवा माता ने वीरावती का सुहाग लौटाया, वैसे ही सबका सुहाग बना रहे।
बोलो करवा माता की जय!
That is why the Karva Chauth fast is broken only after seeing the moon itself. As Karva Mata restored Veeravati's husband, may every marriage be blessed. Jai Karva Mata!
